फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में वारदात : धोखे से शादी रचाकर युवती को गुजरात ले जाने में तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रॉबर्ट्सगंज निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसकी शादी हिमांशु डाया भाई पटेल से की। शादी के वक्त बताया गया कि वह मांडा का रहने वाला है। शादी के बाद हिमांशु, उसका एक रिश्तेदार योगेश कुमार व कटघर निवासी रामदास उसे लेकर रामबाग स्थित एक होटल पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखे से शादी रचाकर 25 वर्षीय युवती को गुजरात ले जाने में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन



रॉबर्ट्सगंज निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसकी शादी हिमांशु डाया भाई पटेल से की। शादी के वक्त बताया गया कि वह मांडा का रहने वाला है। शादी के बाद हिमांशु, उसका एक रिश्तेदार योगेश कुमार व कटघर निवासी रामदास उसे लेकर रामबाग स्थित एक होटल पहुंचे। वहां उनकी बातों से मालूम हुआ कि वह गुजरात के रहने वाले हैं और उसे भी साथ ले जाने वाले हैं। उसने जब गुजरात जाने से मना किया तो गालीगलौज करते हुए उसे धमकाया।


शोर मचाने पर लोग जुटे और इसके बाद पुलिस आ गई। इसके सभी को थाने लाया गया जहां उसने पूछताछ में सारी बातें पुलिस को बताईं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक रामदास ही इस शादी में अगुवा था। सबसे खास बात यह है कि युवती की मां ने भी हकीकत छिपाकर बेटी की शादी की। यहां तक कि मामला सामने आने के बाद सूचना देने पर भी वह नहीं आई। बल्कि युवती का भाई उसे अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें