फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लखनऊ हाईवे जाम करने में तीन गिरफ्तार, पुलिस से मारपीट का भी आरोप

Sun, 20 Nov 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिसकर्मियों से गालीगलौज, हाथापाई व धक्कामुक्की भी की। गिरफ्तार अभियुक्तों में आमिर बादशाह निवासी रूदापुर, मो. नूर आलम निवासी मोरहूं चंदापुर और महेंद्र कुमार पटेल निवासी सिंगारपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिटाई से घायल पूर्व ग्राम प्रधान सहदेव पटेल (65) की मौत के बाद प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने मेें तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने यातायात तो अवरुद्ध किया ही। पुलिसकर्मियों से गालीगलौज, हाथापाई व धक्कामुक्की भी की। गिरफ्तार अभियुक्तों में आमिर बादशाह निवासी रूदापुर, मो. नूर आलम निवासी मोरहूं चंदापुर और महेंद्र कुमार पटेल निवासी सिंगारपुर शामिल हैं। इसके अलावा इस मामले में 10 अन्य लोग नामजद किए गए हैं। जबकि 50-60 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन



पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि घटना 18 नवंबर की है। फाफामऊ के सिंगारपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सहदेव व उनके पड़ोसी में लगभग एक माह पूर्व जमीनी विवाद में मारपीट हो गई थी। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। 


इसके बाद परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा था। लोगों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें