अंदावा में कार शोरूम के बाहर से रेलवे में तैनात अवर अभियंता के बेटे को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में धूमनगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अंदावा में कार शोरूम के बाहर से रेलवे में तैनात अवर अभियंता के बेटे को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में धूमनगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को जबरन कार में बैठाकर उससे 21 हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली थी।
विज्ञापन
मुंडेरा निवासी आरोपी शीबू उर्फ शुभम केसरवानी, महिला ग्राम निवासी आलोक कुमार, विकास भारतीया उर्फ डिग्गल के कब्जे पॉइंट 32 बोर पिस्टल, पॉइंट 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एयरपोर्ट के चिरका मुंजाता गांजा निवासी शिवम सिंह रेलवे में अवर अभियंता हैं। बेटा शुभम सिंह 21 अगस्त की शाम दोस्त संग अंदावा के पास गया था। दोस्त को वाहन खरीदना था।
इसी दौरान एक कार से कुछ लोग वहां पहुंचे और शुभम को जबरन कार में बैठाकर ले गए। विरोध पर आरोपियों ने तमंचे के बट से उसके साथ मारपीट की। कहा कि पहले के 1.42 लाख रुपये बकाया हैं, उन्हें दो। जब शुभम ने रुपये नहीं होने की बात कही तो उससे पिता को फोन कर ऑनलाइन रुपये मंगवाने के लिए कहा। इसके बाद उसे पीटते हुए कार से आगे ले गए।
विज्ञापन
रास्ते में आरोपियों ने किसी व्यक्ति को फोन किया। इसके बाद उसे कौशाम्बी के संदीपनघाट के पास बुलाया। वहां एक व्यक्ति कार लेकर पहुंचा और शुभम को दूसरी कार में बैठा लिया गया। बाद में आरोपी उसे धूमनगंज क्षेत्र में देर रात नकदी और चेन छीनकर उसे छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद शुभम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तहरीर पर झूंसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े करीब एक लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था।