फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : पांच वर्ष में 94 लाख युवाओं ने आयोग से मांगी नौकरी, 58 हजार को मिली

Mon, 24 Aug 2026 02:39 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज

सार

अगले साल 2027 में यूपी का विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। यूपी सरकार युवाओं को साधने में जुटी है। हालांकि, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में युवा कहीं न कहीं यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली से नाराज है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल 2027 में यूपी का विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। यूपी सरकार युवाओं को साधने में जुटी है। हालांकि, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में युवा कहीं न कहीं यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली से नाराज है। पांच वर्ष में 94 लाख युवाओं ने आयोग में नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन कुल 58 हजार को ही रोजगार मिल सका।

विज्ञापन


ये आंकड़े आयोग ने खुद अपने वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-24 के दौरान कुल 15,29,728 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 13,29,728 अभ्यर्थी परीक्षाओं में पंजीकृत हुए। विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के तहत 14,173 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, जबकि इस अवधि में 12,501 भर्तियां पूरी की गईं।

आयोग के पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है। इस अवधि में कुल 94,38,310 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 77,99,776 अभ्यर्थियों ने परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 81,447 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पांच वर्षों में कुल 58,186 भर्तियां पूरी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें