शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई।
फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल को पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। यही नहीं फोन कर धमकाया गया कि रुपये नहीं मिले तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले से नाम पूछा गया तो वह अपशब्द बोलने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
साथ ही रुपयों की मांग की गई। रुपये न देने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने यह भी बताया है कि दो महीने पहले उनके पास डाक से पत्र भेजा गया था। इसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। तहरीर में मांग की गई कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से कॉल की गई, उसके बारे में जांच पड़ताल चल रही है। पत्र की भी जांच की जा रही है।
क्या लिखा है पत्र में
पत्र लिखने वाले ने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताया है। सांसद को संबोधित पत्र में यह भी लिखा है कि उसने ही उनके बेटे का टिकट कटवाया। साथ ही रुपयों की भी मांग की गई थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पत्र किस पोस्ट ऑफिस से आया।