फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली तलाशी

Mon, 16 Feb 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कचहरी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। कर्नलगंज पुलिस ने तुरंत कचहरी परिसर को खाली कराया और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू की। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। कर्नलगंज पुलिस ने तुरंत कचहरी परिसर को खाली कराया और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू की। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार सुबह ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने और विस्फोट करने की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस दोपहर करीब 12:30 बजे कचहरी पहुंची। इस दौरान बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद रही। परिसर को खाली कराने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। वहीं कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब दो घंटे अभियान के दौरान परिसर में जगह-जगह चेकिंग के अलावा कई लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ ही देर में न्यायालय की बिल्डिंग में सन्नाटा पसर गया। वहीं, खड़े वाहनों की भी गहन जांच की गई। पुलिस ने सभी वकीलों और न्यायालय के कर्मचारियों से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत दें। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बम की सूचना पर न्यायाल परिसर पहुंची। कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें