डाॅ. रीतु प्रकाश दुबे शुआट्स के होम साइंस विभाग में एसोसिएट डीन के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर +92 3080000426 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। उठाने पर दूसरी ओर से व्यक्ति ने स्वयं को बिहार का इंसपेक्टर बताकर डाॅ. रीतु से उनके बेटे व पति के बारे में पूछा।
शुआट्स में प्रोफेसर व एसोसिएट डीन के पद पर कार्य कर रहीं डाॅ. रीतु दुबे को पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने नैनी थाने व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।डाॅ. रीतु प्रकाश दुबे शुआट्स के होम साइंस विभाग में एसोसिएट डीन के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर +92 3080000426 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। उठाने पर दूसरी ओर से व्यक्ति ने स्वयं को बिहार का इंसपेक्टर बताकर डाॅ. रीतु से उनके बेटे व पति के बारे में पूछा।
विज्ञापन
न बताने पर वह व्यक्ति डाॅ. रीतु को धमकी देने लगा कि तुम्हारा बेटा बचेगा नहीं। उन्होंने जब उस नंबर कोड गूगल पर सर्च किया तो +92 पाकिस्तान का दर्शा रहा था। इससे वह सहम गईं। उन्होंने तुरंत इसकी तहरीर नैनी थाने में दी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा दी।