फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिवगढ़ बाजार में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से गड्ढे में भरा पानी
विज्ञापन
कलंदरपुर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही दूषित पानी की समस्या भी बनी है। हजारों लीटर पानी बर्बाद भी हो रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी मलाक चतुरी गांव में करीब 50 साल पहले बनी थी। भदरी, लखनीपुर मलकिया,उसरही, लेहरा, प्रसादपुर, शिवगढ़, सराय भोगी आदि दर्जनों गांव में उसी समय पाइप लाइन बिछा दी गई थी। पाइप लाइन अब जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर फूट गई है। सुबह शाम जब टंकी से पानी छोड़ा जाता है। तो हजारों लीटर पानी बहकर बेकार हो जाता है। जिससे उपभोक्ताओं के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
शिवगढ़ बाजार रोड के किनारे कई महीने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन से पानी बह कर गड्ढे में भर जाता है। टंकी का पानी बंद होने पर गड्ढे में भरा दूषित पानी पुनः पाइप में चला जाता है। अगले दिन वही पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत की है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

राम बाबू मौर्य पवन पाल, संजीव पटेल, वीरेंद्र पटेल, डॉक्टर श्याम पटेल आदि ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने की मांग की है। इस बाबत जल निगम जेई निरंजन वर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जल्द ही से जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें