फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसुरिया धाम मेले में व्यवधान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसीपी

Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालापुर के अमिलिया तरहार गांव स्थित मसुरिया धाम मेला का निरीक्षण करते अधिकारी
विज्ञापन
अमिलिया तरहार गांव में 25 नवंबर से एक माह तक चलने वाले मसुरिया धाम मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई। उपजिलाधिकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट बारा अर्पित कुमार और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्र ने अधिकारियों संग मेला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लालापुर थाना में मेला समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों से समस्याओं व सुझावों पर चर्चा हुई। ग्रामीण जगदीश कुमार ने बलि का विरोध जताया।
एसीपी वेदव्यास मिश्र ने कहा कि मेला व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विद्युत, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग को समय से व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग ने मेला क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा बिना कनेक्शन बिजली चोरी की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र उपाध्याय , मिथिलेश मिश्र, पप्पू मोदनवाल, चुन्नू उपाध्याय , गज्जू, पप्पू गर्ग व मंदिर के पुजारी धनन्जय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें