फोटो नवाबगंज 01 मृतक भाई लाल के घर पहुंची भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान
दुबरा जगदीशपुर में बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर चालक भाई लाल प्रजापति की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव खेत में मिला, जिस पर चोट के निशान थे। मृतक के बेटे अंकित प्रजापति ने पुलिस को बताया कि मुर्गा-दारू पार्टी में विवाद के बाद उनके पिता की हत्या हुई। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि गांव के नन्हे लाल पटेल, कन्हैयालाल पटेल, राजेंद्र पटेल तथा लालचंद शर्मा पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
शनिवार को ढाई घंटे मान-मनौव्वल के बाद शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने नौकरी, आर्थिक मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस की मांग रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने डीएम प्रयागराज मनीष वर्मा से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। नायब तहसीलदार धीरज पटेल को नौकरी दिलाने के लिए कहा गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।