ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से छात्रों की कोचिंग वाले कर रहे मदद
शहर में इंजीनियरिंग के छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह का कहना है कि उनकी ओर से विषयवार ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तैयार की गई है, इसके जरिए छात्रों को वह कोचिंग बंद होने के बाद भी लगातार संपर्क करके तैयारी करने के टिप्स दे रहे हैं।
सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा भी तैयारी करने वाले छात्रों को ऑनलाइन तैयारी का टिप्स दे रहे हैं। बच्चों के व्हाट्सएप नंबर और उनके मेल पर स्टडी मैटेरियल भेजकर तैयारी को प्रेरित किया जा रहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले एपेक्स इंस्टीट्यूट के एमके गुप्ता का कहना है कि उनके संस्थान की ओर से छात्रों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। कोचिंग बंद होने से अंतिम समय में रिवीजन नहीं कराया जा सका परंतु उनके सभी साथी शिक्षक लगातार फोन और व्हाट्सएप पर छात्रों के लिए उपलब्ध है, वह उनकी हर समस्या का निराकरण कर रहे हैं।