फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Mon, 28 Jul 2025 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सिविल लाइंस हनुमत निकेतन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत संगमनगरी के सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। मंदिरों पर मेले जैसा दृश्य रहा। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और पीएसी के साथ महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी दशाश्वमेध घाट और संगम से जल भरकर बाबा विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। 

विज्ञापन


यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पर भोर से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। भक्तों ने बेलपत्र, दुग्ध, शहद, चंदन, दही, पंचामृत, भस्म, सुगंधित पुष्प आदि का अर्पण महादेव को किया। सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। फाफामऊ स्थित पंडिला महादेव, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें