इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। इसी हफ्ते शुरू होने जा रही काउंसलिंग में 52 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
इविवि में स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई थी। 11 दिनों में 59389 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए और इनमें से 52664 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की। अभ्यर्थियों को रविवार को एक दिन के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का मौका भी दिया गया।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इविवि में यूजी प्रवेश के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछले साल काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 40309 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की थी। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 52664 हो गई है। इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग इसी हफ्ते शुरू करा दी जाएगी। ब्यूरो