फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हुल्का गांव में 15 दिन में चोरों ने सात लोगों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हुल्का गांव में चोरी की घटनाओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बीते 15 दिन में चोरों ने सात लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीण बाबा शुक्ला ने बताया कि अगर गांव में हुईं चोरियों का खुलासा जल्द नहीं किया गया तो पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जाएगी। बेखौफ चोरों ने बाबा शुक्ला के ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर स्टॉर्टर, पाइप सहित हजारों का सामान उठा ले गए। वहीं, संतोष तिवारी के यहां से मोटर मशीन ही चोर उखाड़ ले गए।
विश्वंभर तिवारी के मंदिर के अलावा बरम बाबा के मंदिर से घंटा भी चुरा ले गए। जीत भारतीया के घर का ताला तोड़कर बाक्स व अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया था। संजीव मिश्रा के मशीन के कमरे का ताला तोड़कर चोर पाइप उठा ले गए थे। इसके बाद भी पुलिस लापरवाह बनी है। किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


बोले अफसर
मामला संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जेवनिया चौकी इंचार्ज के अलावा थाने के इंस्पेक्टर को लगाकर चोरों की धर पकड़ की जाएगी। जिस तरह की चोरी की घटनाएं घट रही हैं इससे अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि चोर गांव के ही हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। - संत प्रसाद उपाध्याय एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें