फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डेबिट कार्ड बदलकर उचक्कों ने 20 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर उचक्कों ने 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के मोबाइल फोन पर रुपये निकालने का संदेश आया तो उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन


आनापुर क्षेत्र के पठान का पूरा निवासी सना उल्ला बीते चार जुलाई को लालगोपालगंज स्थित बीओबी शाखा के बिल लगे एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे।
इसी दौरान केबिन में मौजूद दो युवकों ने झांसे में लेकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। घर पहुंचने पर सना उल्ला के फोन पर दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 20 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया, तब उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने संबंधित बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की, लेकिन बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत करने की सलाह देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन फुटेज नहीं मिलने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें