फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दाल की बोरी चोरी करते पकड़े गए चोरों की पेड़ में बांधकर पिटाई, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 31 Aug 2023 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को रक्षाबंधन होने के कारण दुकान पर भीड़ थी। इसी का फायदा उठाते हुए पहुंचे दो युवक दुकान पर रखी दाल की बोरी चोरीकर ले जाने लगे। दुकानदार के बेटे गौरव पटेल की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवकों को बांधकर पिटाई करने का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया गांव में बुधवार शाम दुकान से दाल की बोरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को दुकानदार ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए उन्हें पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।

उक्त गांव में विपिन पटेल की विपिन किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार को रक्षाबंधन होने के कारण दुकान पर भीड़ थी। इसी का फायदा उठाते हुए पहुंचे दो युवक दुकान पर रखी दाल की बोरी चोरीकर ले जाने लगे। दुकानदार के बेटे गौरव पटेल की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उनकी धुनाई कर दी। दोनों को पेड़ से बांध दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए चोर राजा सिंह व दिलीप भारतीया पतेवरा थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी के रहने वाले हैं। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने पूर्व में बारी बजहिया गांव में राकेश पटेल के घर में जो चोरी में करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें