फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म की तारीख में नहीं होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने नौवीं और 11वीं में अग्रिम पंजीकरण की तारीख 25 अगस्त निर्धारित की है। वहीं, 10वीं और 12वीं में परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए तय तारीख तक सभी विद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें। पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार नहीं किया जाएगा। कक्षा नौ में 8,16,943 और 11वीं में 7,27,327 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कम होने पर सचिव ने नाराजगी भी जताई है।
परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देश में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से तत्काल समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इससे ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि वर्तमान में पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद धीमी है। ऐसे में सभी विद्यालयों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन



रजिस्ट्रेशन की स्थिति

क्षेत्रीय कार्यालय कक्षा नौ कक्षा 11
प्रयागराज 1,50,378 2,03,779
वाराणसी 2,10,937 1,58,304
मेरठ 1,81,698 1,67,242
बरेली 1,15,854 87,256
गोरखपुर 1,58,076 1,10,746

8,16,943 7,27,327
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें