फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शास्त्री पुल पर केबिल में आग लगने से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 20 Jun 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसके चलते पुल पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर केबिल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर को झूंसी से जोड़ने वाले शास्त्री पुल के फुटपाथ से होकर गए बिजली के केबिल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देखते देखते तारों से लपटें उठने लगीं। शास्त्री पुल पर भीड़ होने चलते लोग किसी खतरे की आशंका से भयभीत हो गए। इससे वहां पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन



विज्ञापन





घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसके चलते पुल पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। शास्त्री पुल के दोनों पटरियों के किनारे से तमाम केबिल गए हैं। इसमें कुछ बिजली के तो कुछ टेलीफोन और अन्य केबिल हैं। माना जा रहा है शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें