फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दारागंज थाने में अधिवक्ताओं का जमकर हंगामा, पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा धरने पर बैठे

Sat, 10 Sep 2022 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इसकी जानकारी पर जिला अधिवक्ता संघ के एक पदाधिकारी थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी जानकरी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने में जुट गए और फिर वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारागंज थाने में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां पहुंचे अधिवक्ता धरने पर बैठ गए और उनकी सीओ व इंस्पेक्टर से जमकर नोकझोंक  हुई। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। रात एक बजे खबर लिखे जाने तक हंगामा चलता रहा। मामला बख्शी खुर्द में चल रहे मकान के विवाद से जुड़ा था। सूत्रों का कहना है कि निर्माण की सूचना पर शनिवार रात दारागंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और संबंधित पक्ष को थाने ले आए। 
विज्ञापन



इसकी जानकारी पर जिला अधिवक्ता संघ के एक पदाधिकारी थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी जानकरी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने में जुट गए और फिर वहां हंगामा हो गया। सूचना पर सीओ दारागंज आस्था जायसवाल मौके पर पहुंची तो उनसे भी पदाधिकारियों की नोकझोंक हुई। 


अधिवक्ताओं का कहना था कि उच्चाधिकारी मौके पर आएं तभी वह धरने से हटेंगे। मौके की स्थिति को देखते हुए शिवकुटी व कर्नलगंज थाने से भी फोर्स बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक रात 1.30 बजे तक हंगामा चलता रहा। मामले में पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन सीओ व एसपी सिटी ने फोन नहीं रिसीव किया। 
विज्ञापन



देर रात पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया कि राजेंद्र नगर बख्शी खुर्द दारागंज में मकान का अवैध निर्माण हो रहा था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसे रुकवाने के लिए थाना दारागंज से पत्राचार किया था। उसी निर्माण कार्य को रुकवाने पर थाना प्रभारी दारागंज से निर्माणकर्ता व अन्य लोगों ने वाद-विवाद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें