फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दीपावली पर लालगोपालगंज में दिनभर रहा भीषण जाम

Sun, 08 Nov 2026 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज में लगा भीषण जाम
विज्ञापन
दिवाली के दिन रविवार को स्थानीय कस्बा में भीषण जाम लग गया। जेठवारा मार्ग पर पुलिस बूथ तिराहे से स्टेशन रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। खासकर हनुमान चौराहे पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वाहनों की अत्यधिक भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। त्योहार की खरीदारी और लोगों की आवाजाही जाम का मुख्य कारण रही। जाम का कारण बड़े या भारी वाहन नहीं थे। यह स्थिति बड़ी संख्या में निकले बाइक और कार सवारों के कारण उत्पन्न हुई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। बेतरतीब आवागमन से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। राहगीरों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें