नैनी में कॉटन मिल चौराहे के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग जल निकासी और गंदगी की समस्या का सामना कर रहे हैं। दरअसल, महाकुंभ मेले के दौरान यहां सड़कों का निर्माण हुआ था लेकिन नालों की सफाई नहीं कराई गई इससे बारिश में जलभराव हो जाता है। इस दौरान चक भटाही, चक रघुनाथ, चक दाउद नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, काजीपुर और रिफ्यूजी कॉलोनी सहित कई इलाकों के लोग प्रभावित होते हैं। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान बनी सड़क भी उखड़ने भी लगी है।
कॉटन मिल से जुड़े क्षेत्रों में सीवर जाम बड़ी समस्या है। नई बिछी गई सीवर लाइन भी चोक हो रही है। इससे सीवर का पानी सड़कों पर बहता है। बाारिश से पहले इस संबंध में जलकल विभाग को लिखित शिकायत दी थी।
- अजय यादव
कई साल से नालों की मरम्मत नहीं की गई है। नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव हो जाता है। साथ ही सड़कों की सफाई नहीं की जाती है। -
महेश कुमार यादव
सड़कों के किनारे सोलिंग नहीं बिछी है। पानी बहकर किनारे जमा हो जाता है। इससे सड़कें कीचड़ से भर जाती है।
- विष्णु वर्मा
चक रघुनाथ में मेरे घर के पास सीवर लाइन दबी हुई है। इससे सड़कों पर जलभराव हो जाता है। जलनिकासी के लिए अक्सर सफाईकर्मियों को बुलाना पड़ता है
।- अनुज कुमार पांडेय
महाकुंभ के दौरान जो भी कार्य ठेकेदार ने कराए, वो संतुष्टिपूर्ण नहीं है। कई कामों में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। नालों की सफाई नहीं होना बड़ी समस्या है। इससे कॉटन मिल चौराहे के आसपास के व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
- राकेश जायसवाल, पार्षद
नैनी में कॉटन मिल चौराहे और सब्जी मंडी के बीच सीवर लाइन जाम होने से गंदगी की समस्या बनी हुई है