अतरसुइया थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी के आरोप में घूरपुर के बुदावा गांव निवासी (हाल पता- चकिया कसारी-मसारी) मोहम्मद सरफराज उर्फ भय्यू (30) को चोर गली गोल पार्क के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन जोड़ी पायल, एक सुपारी, आठ बिछिया, एक अंगूठी, एक हार, 23280 नकदी, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पर नैनी, करेली, धूमनगंज, अतरसुइया और झूंसी थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में झूंसी ईदगाह चमनगंज के कन्हियार निवासी अब्दुल हलीम (40) को बस अड्डे के पीछे से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पर तीन मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया।