फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थियोडोर बने लखनऊ डायोसिस के नए बिशप

Thu, 22 Jun 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चर्च पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस को नया बिशप मिल गया। बुधवार को मॉडरेटर्स कमिशरी कॉलिंस थियोडोर ने दोबारा यह दायित्व संभाला। बाद में उन्होंने डायोसिस के पदाधिकारियों से मुलाकात करके स्थितियों की जानकारी हासिल की। उनसेअनेक शैक्षिक प्रमुख और पादरी भी मिले। बता दें थियोडोर दिल्ली ब्रदरहुड सोसाइटी के अध्यक्ष और देहरादून की क्रिश्चियन स्टडी ऐंड रिट्रीट सेंटर के भी अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डायोसिस के संपत्ति विवाद के चलते इस आशय का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में हुई सीनोड की कार्यकारिणी की लंबी बैठक के बाद बिशप पीटर बलदेव की लंबी छुट्टी पर भेजा गया है। वहीं मसीही जागृति मंच की ओर से माइकल डेनियल के नेतृत्व में बिशप हाउस पहुंचने पर मॉडरेटर्स कमिशरी कॉलिंस थियोडोर का स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मंडल में आशीष सिंह पॉल, डब्ल्यू जे मसीह, माइकल, अनीता, राकेश, सैमसन, दिवाकर, विजय लाल, विजय, ललित, भूपेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें