दाऊद इब्राहिम के सवाल पर साध ली चुप्पी
अमर उजाला ने मुंबई बम विस्फोटों के मुख्य आरोपी और भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम को भारत लाने के मुद्दे पर भी पूछा गया कि भाजपा ने केंद्र में सत्ता में आने के बाद दाऊद को भारत लाने की बात कही थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह देश की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इस प्रश्न के जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने सीधे दाऊद इब्राहिम पर टिप्पणी करने के बजाय आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति और कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुंबई बम धमाकों के समय की परिस्थितियों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में असफल रही थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का काम किया है।