फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक्षागृह में अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी

Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के लाक्षागृह गंाव में गुरुवार की रात एक अधिवक्ता के घर को अपना निशाना बनाकर चोरों ने लाखाें का आभूषण और नकदी गायब कर दिया। लाक्षागृह गांव निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव स्थानीय तहसील में अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता और उनके बड़े भाई अश्वनी कुमार का परिवार संयुक्त रूप से इसी मकान में रहता है।
विज्ञापन


कई महीने से अश्वनी कुमार अपने कमराें में ताला बंद करके बेटाें के पास गैर जनपद गए हुए हैं। रात में खाना खाने के बाद अधिवक्ता परिवार के अन्य सदस्याें के साथ बरामदे में सो रहे थे। घर के अंदर केवल बहू ही अपने कमरे में थी। देर रात बदमाश घर के पिछले हिस्से से छत पर पहुंच गए। सीढ़ी का दरवाजा बंद होने से रस्सी के सहारे अंागन में पहुंच गए । बहू के कमरे में बाहर से कुण्डी लगा दिए। दो बंद कमराें का ताला तोड़कर बदमाशों ने जमकर मनमानी किया। दो आलमारियों को तोड़कर उसमें रखा आभूषण और नकदी समेट लिए।

तीन बक्सा और दो अटैची सहित पीतल के बर्तन और दीवाल में लगी एलसीडी लेकर गलियारे के रास्ते से चंपत हो गए। घर से कुछ ही दूर स्थित एक पेड़ के नीचे बैठकर बदमाशों ने अटैची व बक्साें को तोड़कर उसमें रखा नकदी व जेवरात समेट लिया। सुबह जब लोग घर के अंदर गए तब बहू के कमरे में बंद कुण्डी तथा अन्य कमराें के खुले दरवाजे और बिखरे सामान देख स्तब्ध रह गए। अधिवक्ता की सूचना पर सीओ बृजराज सिंह, कोतवाल संजय सिंह, डाक स्क्वायड टीम सहित पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस व जंाच टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बदमाशाें की इस वारदात से अधिवक्ता परिवार को लगभग दस लाख की चपत लग गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सरैया तिराहे पर गांव के ही अशोक जायसवाल बर्तन की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोराें ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों का बर्तन पार कर दिया। आसपास के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगी। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख अशोक को सूचना दी तो गांव से भागकर दुकान पहुंचा। अंदर का नजारा देख परेशान हो गया। लाखों से अधिक के स्टील, पीतल व तांबे के बर्तन चोर लाद ले गए। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

थानाक्षेत्र में स्थित एक ऑटो एजेंसी में बीती रात चोरी करने का प्रयास कर रहे दो किशोरों को लोगों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। घूरपुर के  चंपतपुर गांव में ऑटो एजेंसी है। बीती रात वहां का चौकीदार बाहर ही सो रहा था। इतने मे दो किशोर आए और उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने गेट का ताला तोड़ना शुरू ही किया था कि चौकीदार की आंख खुल गई। चौकीदार ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग उस तरफ दौड़े । ताला तोड़ना छोड़ दोनों चोर वहां से  भागने लगे। लोगों ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन

फोटो परिचय- लाक्षागृह में चेारी के घटना की जांच करती पुलिस टीम की फोटो पीएचएल 26 व बिखरे सामान की फोटो पीएचएल 27 पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें