फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागरज : सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के गहने और नकदी की चोरी

Sat, 29 Oct 2022 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले चार युवकों ने छह महीने पहले उसके घर में चोरी का प्रयास किया था। शोर मचाने पर भाग निकले थे। शक जताया है कि इन्हीं युवकों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अल्लापुर में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में बेखौफ चोरों ने शिक्षक डॉ. जयप्रकाश यादव समेत दो लोगों के घरों से गहने-नकदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। दोनों भुक्तभोगियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जार्जटाउन पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। शंकरगढ़ स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक डॉ. जयप्रकाश यादव जार्जटाउन में मालवीय रोड स्थित समर्पण विहार अपार्टमेंट में रहते हैं। दीपावली पर 24 अक्तूबर की सुबह 10 बजे वह परिवार समेत आंबेडकर नगर स्थित ससुराल चले गए। 

विज्ञापन



28 अक्तूबर की शाम वापस आने पर घर के भीतर गए तो सारा सामान बिखरा मिला। 3.5 लाख नकद और पत्नी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण गायब थे। सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस चली गई। देर शाम तक उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई थी। दूसरी घटना अल्लापुर के डड़िया मोहल्ले में हुई। यहां रहने वाली लोकेश्वरी देवी ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर को अपने बच्चों संग पूरामुफ्ती स्थित मायके चली गईं। 28 को वापस आने पर मुख्य गेट के साथ ही कमरों व आलमारी का ताला टूटा मिला। 


साथ ही घर में रखे 80 हजार नकद व करीब नौ लाख रुपये के गहने गायब थे। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले चार युवकों ने छह महीने पहले उसके घर में चोरी का प्रयास किया था। शोर मचाने पर भाग निकले थे। शक जताया है कि इन्हीं युवकों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में जार्जटाउन के प्रभारी एसओ अमित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें