फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इफको के संयुक्त महाप्रबंधक के घर 20 लाख की चोरी, घर में ताला बंद कर बेटी की शादी करने गए थे शहर

Mon, 28 Nov 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर की इफको इकाई में संयुक्त महाप्रबंधक के पद पर तैनात संजय वैश्य घियानगर कॉलोनी के गोदावरी सेक्टर जीए-1 में रहते हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी की शादी थी। इसके लिए उनका पूरा परिवार प्रयागराज स्थित एक गेस्ट हाउस में गया हुआ था।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इफको फूलपुर की घियानगर कॉलोनी में बदमाशों ने संयुक्त महाप्रबंधक के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर करीब छह लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत 20 लाख से अधिक कीमत के सामान उठा ले गए। इसके साथ ही कॉलोनी में रहने वाले दो कर्मचारियों के घर से भी बदमाश लाखों के सोने-चांदी का आभूषण पार कर ले गए। 

विज्ञापन



फूलपुर की इफको इकाई में संयुक्त महाप्रबंधक के पद पर तैनात संजय वैश्य घियानगर कॉलोनी के गोदावरी सेक्टर जीए-1 में रहते हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी की शादी थी। इसके लिए उनका पूरा परिवार प्रयागराज स्थित एक गेस्ट हाउस में गया हुआ था। इसी बीच रात में बदमाशों ने उनके सूने आवास के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर आलमारी का ताला तोड़कर करीब छह लाख नकद, 100 ग्राम सोने के आभूषण, कई कीमती घड़ियां समेत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के सामान उठा ले गए।

बेटी की विदाई के बाद सुबह जब संयुक्त महाप्रबंधक संजय वैश्य का परिवार आवास पहुंचा तो दरवाजा खुला देख दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो आलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरे थे। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डाग स्क्वॉयड एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इफको के संयुक्त महाप्रबंधक संजय वैश्य ने कोतवाली में तहरीर दी है।


इसी प्रकार गोदावरी सेक्टर में ही रहने वाले इफको में कर्मचारी नवीन कुशवाहा भी बाहर गए हुए थे। बदमाश उनके आवास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर चलते बने। चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से सुबह उन्हें मिली। वह भी इफको फूलपुर पहुंचे। 
विज्ञापन

इफको कर्मी प्रवीण सोनकर भी गोदावरी सेक्टर में ही रहते हैं। इसी रात बदमाशों ने उनके भी आवास का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। इफको की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं जो परिसर की देखरेख करते हैं। इसके साथ ही आवासीय कॉलोनी के गेट पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। फूलपुर कोतवाल यशपाल सिंह का कहना है कि चोरी के घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शीघ्र ही इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें