फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऊंचडीह बाजार में खिलौने की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचडीह बाजार में बृहस्पतिवार रात में खिलौने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई लेकिन शुक्रवार शाम तक कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दुकान मालिक लवलेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दराज में रखे 25 हजार नकद के अलावा लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का केबल भी चोरों ने काट दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान से सवा लाख का सामान भी गायब है। वहीं, व्यापारियों ने पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें