फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेंध लगाकर बदमाशों ने खंगाला घर, उड़ाए आभूषण और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात किसान के घर में सेंध लगाकर बदमाशों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

फूलचंद प्रजापति के पांच बेटे दूसरे राज्य में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर बुजुर्ग माता और पत्नी के साथ रहकर वह किसानी करते हैं। रात में घर के बाहरी हिस्से में बने कमरों में सभी लोग सो रहे थे। तीसरे नंबर के बेटे की शादी की तैयारी के लिए गहने खरीदे थे।
बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से के दो कमरों में सेंध लगाई और अंदर प्रवेश किया। कमरों में रखे गए चार बक्से और अटैची समेट वह फरार हो गए। घर से कुछ दूरी पर खेत में अटैची और बक्सों का सामान बिखरा मिला। उसमें रखे घरवालों के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब थी। सुबह घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें