फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग में पहुंचे लोगों का उत्साह, कोर्ट की रोक के बाद फीका हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के लिए पहले दिन दिव्यांग, दिव्यांग महिला-पुुरुष एवं महिलाओं को बुलाया गया। नौकरी की आस में मन से बीमारी का खौफ निकाल कर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग सेंटर पर पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही भर्ती पर कोर्ट से रोक लगने की सूचना मिली तो उनका सारा उत्साह ठंडा पड़ गया।बुधवार सुबह काउंसलिंग के तय समय नौ बजे तय से पहले से ही सेंट एंथनी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों एवं उनके साथ आए लोगों के वाहन की कतार लग गई।
विज्ञापन

जिले में पहले दिन 292 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया, इसमें से 274 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। हालांकि बाद में जब अभ्यर्थियों को जब कोर्ट के आदेश की जानकारी हुई तो वे निराश हो गए। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद काउंसलिंग बंद किए जाने के समय चार अभ्यर्थी पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया गया। काउंसलिंग के दौरान विभागीय अधिकारी अभ्यर्थियों एवं उनके साथ के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाते रहे। काउंसलिंग के समय बीएसए संजय कुमार कुशवाहा अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें