फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Fri, 27 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के कुर्की कला गांव में बुधवार आधी रात बाद एक युवक घर की रसोई में फंदा लगाकर जान दे दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के कुर्की कला के लाल बहादुर मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा सनी यादव (18) भी मुंबई में पिता के साथ रहता था। इधर, कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर आया था।
बुधवार रात में एक कमरे में ही मां के साथ सनी सोया था। फिर आधी रात बाद वह उठकर रसोई में गया। जहां फंदे से झूल गया।कुछ ही देर में मेजा थाने के दरोगा चंद्रिका प्रसाद पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें