फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की जगह अब भारत की ओर देख रही दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से ‘कोविड के दौरान एमएसएमई के अवसर और चुनौतियां’ विषयक वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता सिडवी के प्रबंधक मुकेश कुमार जायसवाल ने अवसरों की चर्चा की। कहा, तमाम चुनौतियों के साथ हेल्थ सेक्टर, लेदर इंडस्ट्री, एग्रो केमिकल इंडस्ट्री, पीपीई किट, ऑटोपार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग मे बहुत अच्छे मौके है। विश्व के आर्थिक जगत में दुनिया अब आयात के लिए चीन की जगह भारत की ओर देख रही है। सो भारत के नए युवा उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। भारत सरकार ने इसके लिए धनराशि दी है, उसका उपयोग नए उद्योगों को ऋण देने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


वेबिनार के विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने कहा, अब दुनिया चीन का विकल्प चाहती है। ऐसी दशा में भारत के लिए आत्म निर्भर बनने का सुनहरा अवसर है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अजय चौरसिया ने कहा, जिला उद्योग केंद्र रोजगार देने के लिए पूरी तरह अग्रसर है , जिसमे विश्वकर्मा रोजगार योजना , श्रमिक सम्मान योजना पर तेजी से काम जारी है।

इससे बढ़ई, राजगीर मिस्त्री आदि को रोजगार मिल सकेगा। नए उद्यमियों को सिंगल विंडो के तहत एनओसी देने में पूरी मदद की जा रही है। संस्थान के चेयरमैन लवकुश यादव ने विषय प्रवर्तन करते हुए सभी कंपनी सचिवों से योगदान देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने को कहा। यह भी कि ग्रामीण उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपना व्यापर सुगम और शुरू करने के बारे में जानकारी दें। अंत में सीएस आशुतोष शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें