विकास खंड चाका के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में मंगलवार को संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) संजय कुमार कुशवाहा और बतौर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल पटेल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी चाका कैलाश सिंह ने संगोष्ठी के उद्देश्यों, डीबीटी, निपुण लक्ष्य व कायाकल्प योजना की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
उन्होंने कहा, परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था और शैक्षिक स्तर के उन्नयन के कायाकल्प के 19 बिंदुओं को पूरा करने के लिए मिशन प्रेरणा, निपुण भारत एवं दीक्षा जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें ग्राम प्रधानों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से समन्वय से विद्यालय के अवशेष कार्यों को अति शीघ्र पूरा कराएं।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष संजय जायसवाल, एआरपी शैलेन्द्र झा, एआरपी अवनीश तिवारी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, कमर सुल्ताना, नीलम कुमारी, निधि जैन उपस्थित रहीं। संचालन शरद कुमार मिश्र ने और अमर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।