नगर पंचायत मऊआइमा के शाहगंज स्टेशन रोड निवासी अतुल कुमार (18) पुत्र गुलाब चंद्र सरोज सोमवार की शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ। परिजनों का काफी खोजबीन की लेकिन युवक कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सोरांव के पसियापुर नहर के पास एक आम के पेड़ के नीचे अतुल का शव मिला। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे।
बताया गया है कि अतुल गधिना गांव में नौटंकी देखने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि अतुल के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। मृतक कोयला बेचने का काम करता था। मृतक के बड़े भाई विशाल कुमार, छोटी बहनें रोहनी (17), मोहनी (13) और मां चंद्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।