फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही से पूरा नहीं हो रहा लेहड़ी आरओबी का काम

Sat, 10 Jul 2021 10:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सेतु निगम अपने हिस्से का काम छह महीने पहले पूरा कर चुका है, रेल पटरी के हिस्से का काम पूरा नहीं कर रहा रेलवे
  • अक्तूबर 2017 में रेल फाटक बंद करके चौरासी क्षेत्र के हजारों लोगों का रोक दिया गया था उरूवा, मेजा आने का रास्ता 
विज्ञापन
prayagraj news : आरओबी - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर 2017 में उरूवा-ऊंचडीह मार्ग के लेहड़ी रेलवे क्रासिंग पर शुरू हुआ रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम लगभग चार वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। आरओबी के निर्माण में लगी कार्यदायी एजेंसी उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से अपने हिस्से का काम छह महीने पहले पूरा किया जा चुका है। रेलवे की ओर से रेल पटरी के ऊपर के हिस्से का काम पूरा नहीं होने से इस आरओबी पर आवागमन चालू नहीं हो पा रहा हे। आरओबी का काम पूरा नहीं होने से चौरासी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव से लेकर गंगा किनारे स्थित मदरा मुकुंदपुर तक के हजारों लोगों को मुख्य मार्ग पर पहुंचने के लिए 25 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेजा विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोगों का रास्ता रोककर रेल विभाग पूरी तरह से मौन बैठा है। रेल विभाग की ओर से काम नहीं कराए जाने के कारण लोग ओवर ब्रिज के नीचे रेल क्रासिंग के नीचे से जन जोखिम में डालकर दो पहिया वाहन से आते-जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेल विभाग तक अपनी बात पहुंचाई परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। अब तो लोग यह कहने लगे हैं कि आखिर कब तैयार होगा लेंहड़ी ओवर ब्रिज। 

ओवरब्रिज निर्माण कार्य से मेजा के चौरासी क्षेत्र का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है। निर्माण कार्य में लगे सेतु निगम के अभियंताओं का कहना है कि उनकी ओर से जो काम होना था वह लगभग पूरा हो चुका है। अब रेल विभाग का काम रुका पड़ा है। गौरतलब हो कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा न होने से अमिलिया कला, कोल्हुआ, शिवपुरा, लेहड़ी, ऊंचडीह बाजार, हुल्का, पट्टीनाथराय, शुक्लपुर,औंता, चौकठा सहित दो दर्जनों गांवों का रास्ता पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। इन गांवों के लोगों को शहर जाना है तो उन्हें करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुख्य मार्ग पर आ पाते हैं। ऐसे में लोग परेशान और हैरान हैं। फिर भी रेल विभाग के अफसर लापरवाह बने हुए हैं। अमिलिया कला के श्याम द्विवेदी, लेहड़ी के राजकुमार का कहना है कि अधूरे पड़े कार्य की शिकायत उत्तर मध्य रेल के डीआरएम से की गई लेकिन काम जस का तस पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें