फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 05 Sep 2015 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। यमुनापार में मेजा कठौली की एक महिला ने छेड़खानी और मारपीट की एफआईआर न लिखे जाने से परेशान होकर सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश की। शुक्रवार दोपहर भीड़भाड़ के बीच महिला को आत्मदाह करते देख खलबली मच गई। पिकेट पर तैनात सिपाही उसे पकड़ कर थाने ले गए।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को भोर में देवरानी के साथ शौच के लिए नदी के किनारे खेत में गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे दबोच कर खेत में ले जाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग और उसकी देवरानी दौड़ी। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला के ससुर आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। महिला मेजा थाने पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया। इसी के बाद उसने आत्मदाह का फैसला किया। इंस्पेकटर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि महिला को मेजा थाने भेज दिया गया है। दूसरा पक्ष भी थाने आया था। वे भी आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें