फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 का आंकड़ा पार गई प्रयागराज एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची

Mon, 25 Mar 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क- अमर उजाला प्रयागराज
विज्ञापन
नए कोच से प्रयागराज एक्सप्रेस को मिलेगी रफ्तार - फोटो : self
विज्ञापन
 दो दिन रंग पर्व होली में सराबोर रहने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की वजह से शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस  में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 600 को पार गया। प्रयागराज जैसा ही हाल दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, रीवा और पूर्वा एक्सप्रेस का भी रहा। भीड़ की वजह से इलाहाबाद से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भी शनिवार को लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई। उधर रोडवेज की बसों में भी शनिवार को यात्रियों की खूब भीड़ गई।
विज्ञापन


तमाम यात्रियों ने ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए शनिवार की सुबह तत्काल टिकट का भी प्रयास किया, लेकिन चंद खुशकिस्मत रहे जिन्हें रविवार का कंफर्म टिकट मिल सका। दरअसल रविवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शायद इसी वजह से दिल्ली जाने वाली तमाम ट्रेनों में रविवार को नो रूम ही है। उधर शनिवार को दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची स्लीपर श्रेणी में 677 पर पहुंच गई। इसके थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची 190 तक पहुंच गई।

दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के भी स्लीपर और थर्ड एसी में भी शनिवार को नो रूम रहा। नई दिल्ली जाने वाली  वंदे भारत के चेयरकार में शनिवार को 250 तो रविवार को प्रतीक्षा सूची 350 को पार कर गई है। रविवार को भी प्रयागराज, रीवा, शिवगंगा, मंडुवाडीह समेत तमाम ट्रेनों में नो रूम है। उधर मुंबई, चेन्नई रूट की ट्रेनें भी शनिवार को यात्रियों से ठसाठस गई। इलाहाबाद-जयपुर, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस में भी शनिवार को लंबी प्रतीक्षा सूची रही। वेटिंग लिस्ट वाले तमाम यात्री आरक्षित कोचों में ही सवार हो गए। इस वजह से उन यात्रियों को दिक्कत हुई जिनके पास कंफर्म बर्थ थी।
विज्ञापन


उधर रोडवेज की फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ रूट की ओर जाने वाली बसों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। दिल्ली रूट के लिए भी रोडवेज की ओर से शनिवार को दर्जन भर अतिरिक्त बसें चलाई गई। वहीं दूसरी ओर कालका  मेल ट्रेन में भीड़ बढ़ने पर तमाम यात्री स्लीपर और एसी कोच में घुस गए। इसका कंफर्म टिकट वाले यात्रियों ने विरोध कर दिया। इस दौरान खूब शोर शराबा भी  हुआ। बाद में सुरक्षा कर्मियों के आने के बाद ही किसी तरह से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें