फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज पहुंची बाघिन, दो किसानों पर हमला

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

गांव गोरा हेमराजपुर में हुई घटना, दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे किसान

मीरगंज। शिकार का पीछा करते हुए रबर फैक्टरी से करीब 15 किमी दूर रामगंगा खादर के इलाके में पहुंची बाघिन ने गांव हेमराजपुर में गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे दो किसानों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रामगंगा किनारे पालेज की देखभाल करने वाले किसानों में दहशत फैल गई है।
गांव गोरा हेमराजपुर में रहने वाले किसान चंद्रपाल मौर्य और धर्मपाल सिंह रविवार सुबह रामगंगा के किनारे पंपसेट चलाकर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उनके मुताबिक खेत के पास अचानक जंगली सुअर का पीछा करते हुए बाघिन पहुंची। सुअर भागता हुआ चंद्रपाल की ओर आया तो बाघिन ने उन पर हमला कर दिया। चंद्रपाल बचकर भागे तो बाघिन ने धर्मपाल पर हमला कर उन्हें नीचे गिरा दिया। धर्मपाल की जान खतरे में देख चंद्रपाल हिम्मत दिखाकर फावड़ा लेकर उसकी तरफ दौड़े तो वह भाग गई। इस बीच शोर मचने पर आसपास खेतों में काम रहे और किसान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघिन के हमले में घायल चंद्रपाल और धर्मपाल को पहले मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर रेंजर संतोष सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पंजों के निशान देखकर उन्होंने बाघिन के हमला करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें