फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पहाड़ से उतरे बाघ ने घर में घुसकर बकरियों के झुंड पर बोला हमला, छह की मौत

Wed, 26 Jun 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कृष्णकांत पाल पुत्र राम हित निवासी भवानीपुर थाना कोरांव रोज की तरह मंगलवार रात को भी अपने बकरियों को घर के अंदर बांध कर सो गया था। घर जंगल के किनारे होने के कारण रात में पहाड़ से कब बाघ उतरा और घर में आकर बकरियों को घायल कर खून चूस लिया।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार रात को पहाड़ के किनारे बसे भवानी पुर गांव में जंगल से उतरे बाघ ने घर के अंदर बंधी आधा दर्जन बकरियों को घायल कर उनका खून चूस लिया। बाघ के हमले से छह बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन








 

कृष्णकांत पाल पुत्र राम हित निवासी भवानीपुर थाना कोरांव रोज की तरह मंगलवार रात को भी अपने बकरियों को घर के अंदर बांध कर सो गया था। घर जंगल के किनारे होने के कारण रात में पहाड़ से कब बाघ उतरा और घर में आकर बकरियों को घायल कर खून चूस लिया। इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। जब सुबह बकरी पालक कृष्णकांत उठा तो देखा कि सभी बकरियां मृत पड़ी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और कार्रवाई के लिए राजस्व प्रशासन तहसील कोरांव से संपर्क स्थापित करने व वन विभाग को अवगत कराने की बात कही अचानक हुई इस घटना से अन्य बकरी पालकों में भी दहशत का माहौल है। वही इस मामले की सूचना पुलिस द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जंगली जानवरों से बचाव का उपाय किया जाए गा। वही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें