फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में छात्र को झांसा देकर एक लाख ले गया ठग

Wed, 14 Jul 2021 01:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोतवाली में घटना, अज्ञात में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक में किसी की मदद लेने से पहले जरा सतर्क रहें। इसलिए क्योंकि मदद के नाम पर आपको चूना भी लगाया जा सकता है। कैंट निवासी छात्र सिद्धांत कपूर के साथ ऐसा ही हुआ जिसमें ठग उनके एक लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


अशोक नगर निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह चौक स्थित यूनियन बैंक में रुपये जमा करने गया था। 12.30 बजे के करीब वह एक लाख रुपये लेकर कैश काउंटर पर पहुंचा। तभी कैशियर ने बताया कि उसने जमा पर्ची में विवरण सही नहीं भरा है। इसी दौरान करीब खड़े युवक ने विवरण भरने में मदद का झांसा देकर जमा पर्ची का विवरण भरा और रुपये व पर्ची लेकर काउंटर पर पहुंच गया।

इस दौरान दूसरी जमा पर्ची भरने के लिए उसे दे दी। कुछ देर बाद उसकी निगाह काउंटर पर गई तो युवक व रुपये दोनों गायब थे। जिस पर उसके होश उड़ गए। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। तब जाकर उसे माजरा समझ आया। इसके बाद भुक्तभोगी ने थाने में लिखित शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें