फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला का मंगलसूत्र छीनकर उचक्के फरार

Mon, 09 Mar 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव चौराहे पर रविवार दोपहर महिला के गले से बाइक सवार मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। सोरांव के राजापुर मल्हुआ गांव की रहने वाली शिवांगी पटेल रविवार को सिकंदरा में रौजा मेला गई थी। दोपहर में पति नन्हेंलाल के साथ
विज्ञापन

घर वापस लौटने के दौरान सोरांव चौराहे पर पैदल साधन की खोज में थी। इस दौरान बाइक सवारों ने शिवांगी पटेल के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। शिवांगी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को दौड़ा लिया। सड़क पर जाम होने के कारण उचक्के ने बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने उठा ले गई। आरोपी प्रतापगढ़ के रानीगंज का बताया जा रहा है। पुलिस ने रानीगंज स्थित युवक के घर दबिश दिया लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें