कार पार्किंग से टर्मिनल भवन तक रहेगा कवर्ड शेड
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के साथ ही यहां मौसम की मार से बचाने के लिए कार पार्किंग से टर्मिनल भवन तक यात्रियों के जाने एवं आने के लिए कवर्ड शेड की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं टर्मिनल भवन के सामने आठ लेन की कवर्ड सड़क भी होगी। टर्मिनल भवन में दिव्यांगजनों के अनुकूल व्यवस्था रहेगी।
एयरपोर्ट में होंगे यह कार्य
रनवे से विमान के पार्किंग स्टैंड आने के लिए एक और टैक्सी वे का होगा निर्माण
विमान पार्किंग में चार की जगह खड़े हो सकेंगे सात बड़े एवं आठ छोटे विमान
दो की जगह एयरपोर्ट में होंगे कुल छह एरोब्रिज
200 की जगह 450 कार एवं चार बस एवं 50 टू व्हीलर वाहन पार्किंग में हो सकेंगे खड़े।
महाकुंभ को लेकर ही प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। यहां तमाम सुविधाओं में इजाफा होना है। एयरपोर्ट के सामने फोर लेन सड़क का निर्माण भी शुरू हो चुका है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं चेयरमैन प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।