फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन को पकड़ने के लिए मंगलवार तक रबर फैक्टरी पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

लगातार लोकेशन मिलने के साथ ही मौसम अनुकूल होने पर अफसरों ने बनाई योजना
विज्ञापन

शनिवार को कोयला और न्यू प्लांट में दिखी बाघिन, कुरतरा के किसान ने खेत में देखने का किया दावा

फतेहगंज पश्चिमी। कई महीने से रबर फैक्टरी में डेरा जमाए बाघिन की तस्वीरें शनिवार को कोयला और न्यू प्लांट में लगे कैमरों में कैद हुईं। दो दिन पहले गांव कुरतरा के किसान बबलू दिवाकर ने खेत में बाघिन देखे जाने का दावा किया था। मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने मंगलवार तक कानपुर चिड़ियाघर और दुधवा नेशनल पार्क से बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम आने की बात कही है।
विज्ञापन

रबर फैक्टरी के जंगल में कई महीने से घूम रही बाघिन की लोकेशन शनिवार को कोयला प्लांट मंदिर के पास और न्यू प्लांट में देखी गई। दोनों जगह के कैमरों में शुक्रवार शाम चार बजे और शनिवार सुबह चार बजे बाघिन की तस्वीरें कैंद हुईं। इसके अलावा गांव कुरतरा निवासी किसान बबलू दिवाकर ने गुरुवार रात खेत में फसल की रखवाली के दौरान बाघिन देखने का दावा किया। गांव के पास बाघिन दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, वन विभाग ने सटीक लोकेशन मिलने और मौसम अनुकूल होने पर बाघिन को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के मुताबिक, कानपुर चिड़ियाघर से डॉ. आरके सिंह और दुधवा नेशनल पार्क से डॉ. दयाराम बाघिन को पकड़ने के लिए मंगलवार तक टीम लेकर रबर फैक्टरी पहुंच जाएंगे।

बाघिन कि सटीक लोकेशन लगातार मिल रही है। साथ ही मौसम भी अनुकूल है। लिहाजा बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए कानपुर चिड़ियाघर से डॉ. आरके सिंह और दुधवा नेशनल पार्क से डॉॅ. दयाराम मंगलवार तक रबर फैक्टरी पहुंच जाएंगे। - ललित वर्मा, मुख्य वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें