Anupriya Patel News : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में रामपुर और छानबे सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन के बल पर आगामी -2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को नंबर तीन के स्थान को छोड़कर प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करना होगा।
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बोमापुर रोड सिसई सिपाह में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के बल पर ही अपना दल (एस) 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है। इसी तरह जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की जरूरत है। ताकि पार्टी आगामी लोस चुनाव में भी परचम लहरा सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में रामपुर और छानबे सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन के बल पर आगामी -2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को नंबर तीन के स्थान को छोड़कर प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करना होगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार जवाहर लाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव अपना दल पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल , राष्ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा, पूर्व विधायक सोरांव डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, वाचस्पति, भानु प्रताप सिंह पटेल, जिला महासचिव आशीष पटेल, बाबूलाल पटेल, डॉ. धर्मपाल पटेल समेत कई नेता उपस्थित थे। इससे पहले अनुप्रिया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कहा कि आगामी दो जुलाई अपना दल (एस) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 73 वीं जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि आगामी दो जुलाई को लखनऊ में भारी संख्या में पहुंचकर जयंती समारोह को सफल बनाएं।