फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम ने खेत में उतरकर काटी धान की फसल

Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -करछना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव में खेत में धान की क्रॉप कटिंग कर पैदावार का आकलन
विज्ञापन
धान की वास्तविक पैदावार और उत्पादन के आंकड़ों की शुद्धता परखने के लिए प्रशासन की ओर से कराई जा रही क्रॉप कटिंग के तहत मंगलवार को एसडीएम करछना संदीप तिवारी हिंदूपुर गांव पहुंचे। उन्होंने खुद खेत में उतरकर हंसिया से धान की फसल काटी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्पादन का आकलन किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्रति हेक्टेयर पैदावार का सही अनुमान लगता है। इससे प्राप्त आंकड़े फसल बीमा योजना, मुआवजा निर्धारण और कृषि उत्पादन के सरकारी रिकॉर्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
प्रशासन का प्रयास है कि आंकड़े पूरी तरह पारदर्शी और वास्तविक हों। इस दौरान तहसीलदार राजेश पाल, नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें