फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण न हटाए जाने तक जारी रहेगा धरना : किसान

Wed, 28 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 समस्याओं को लेकर कौड़िहार में किसानों का धरना
विज्ञापन
कौड़िहार में जल निकासी और नाले पर अतिक्रमण को लेकर किसानों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। इसका नेतृत्व युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा कर रहे हैं। दोपहर में सिंचाई विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाले की सफाई का काम शुरू किया। हालांकि, किसान इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। किसानों ने कहा कि जब तक नाले पर अतिक्रमण नहीं हटेगा, उनका धरना जारी रहेगा। संजीव कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर वे किसानों के साथ आंदोलन करेंगे। मंगलवार को पबनाह, कंजिया, कौड़िहार सहित कई गांवों के किसान धरना स्थल पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें