prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मस्जिद काजी बख्शी बाजार, मस्जिद दायरा शाह अजमल, शाह वसी उल्लाह, मोमिनपुर, अटाला, तकिया करीम शाह, मकबरे वाली मस्जिद, बैदन टोला वाली मस्जिद, बख्शी बाजार की लतर वाली मस्जिद, करामत की चौकी, मस्जिद अबुल हसन, मस्जिद अबु हुरैरा,हटिया की शीशे वाली मस्जिद व मस्जिद अबूबकर करैली, शिया जामा मस्जिद चक जीरो रोड, शिया मस्जिद बीबी खदीजा करैली, बैतुस्सलात, मस्जिद मुसल्ला -ए -जीशान करैलाबाग, मस्जिद- ए -नूर दायरा शाह अजमल, दरियाबाद की मस्जिद इमाम हुसैन, मस्जिदे इमाम -ए -रजा सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की।
शीशे वाली मस्जिद के मौलाना नादिर हुसैन, चौदहो पीर के सज्जादानशीन सुल्तान भाई ने बताया कि इंतेजामिया कमेटी के लोगों के अलावा बाहरी लोगों को मस्जिदों में प्रवेश नहीं दिया गया। मुसलमानों ने घरों में रहकर नमाज- ए-शुक्राना अदा की और बारगाहे इलाही में कोरोना महामारी से निजात के लिए दुआ की।