फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों की तीमारदारी के लिए संघ ने खोला आश्रय स्थल

Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के पास सीपीआई में की गई है व्यवस्था
  • हर रोज दोनों समय का भोजन, भाप और काढ़ा का संघ ने किया है इंतजाम 
विज्ञापन
prayagraj news : आरएसएस की ओर से खोला गया आश्रय केंद्र। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने के बाद भटक रहे उनके तीमारदारों के लिए संघ का आश्रय स्थल सहारा बन गया है। आरएसएस के सेवा विभाग प्रयाग महानगर की ओर से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के पास स्थित आदर्श उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय सीपीआई परिसर में तीमारदारों के रहने के लिए सात कमरों 50 बेड की व्यवस्था की गई है। खास बात यह कि इस आश्रय स्थल में तीमारदारों को भोजन के साथ काढ़ा भी संघ उपलब्ध करवा रहा है। सोमवार को आश्रय स्थल का उद्घाटन आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख नागेंद्र द्वारा किया गया।
विज्ञापन


आश्रय स्थल के उद्घाटन के बाद ही यहां फतेहपुर जिले के मुराइन टोला मोहल्ले के दो युवक स्वयंसेवकों को भटकते हुए दिखे। योगेश और विकास नाम के युवक से  हुई बातचीत में मालूम पड़ा कि उन्होंने अपने 55 वर्षीय पिता शिव बरन सिंह को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद उनके सामने समस्या आई कि वह अब कहां रुके। अस्पताल से बाहर निकलकर भटकते हुये वह सीपीआई गेट पर अचानक पहुंच गए। वहां गेट के फर्श पर दोनों भाई का निराश बैठा देख  संघ के स्वयंसेवक आए और उन्हें अंदर ले गए। वहां बताया गया कि उन  जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए ही 50 बेड का आश्रय स्थल बना है। आश्रय स्थल के  बेड पर  बैठे दोनों भाइयों ने बताया कि उनके पिता श्री शिवबरन सिंह को फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ गया। फतेहपुर में उसका समुचित इलाज ना होने पर उन्हें यहां लाना पड़ा।

इसके पूर्व सुबह 11 बजे सीपीआई प्रांगण में सुबह 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आश्रय स्थल का औपचारिक उद्घाटन हुआ। यहां प्रांत सेवा प्रमुख ने कहा कि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इस समय 400 मरीज कोविड-19 भर्ती हैं जो भी तीमारदार अपनी निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएंगे उन्हें यहां पूरे सम्मान के साथ रखा जाएगा।  आश्रय स्थल में महिलाओं  पुरुषों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सभी कक्षों को सेनीटाइज किया जाता है। तीमारदारों के लिए सुबह-शाम  जलपान काढ़ा तथा दोपह एवं रात्रि में भोजन दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख आलोक मालवीय, राकेश सेगर, डा.  मुरारजी त्रिपाठी, वसु पाठक विभाग,  अवधेश चंद, प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें