फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार जोगिंदर सिंह की अस्थियां पंचतत्व में विलीन, खुल्दाबाद गुरुद्वारे में शांति के लिए हुई अरदास

Tue, 04 May 2021 02:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : सरदार जोगिंदर सिंह। (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह का कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सोमवार को सुबह फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बेटों हरजिंदर सिंह तथा इंदरप्रीत सिंह ने दी। बाद में रसूलाबाद घाट पर उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। रविवार को इलाज के दौरान नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हृदयाघात से उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


इससे पहले नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंचने पर उनका पार्थिव शरीर ताशकंद मार्ग स्थित उनके आवास पर दर्शन के लिए रखा गया। यहीं पर गुरुद्वारे के ज्ञानी रशपाल सिंह ने उनके लिए गुरुचरणों में अरदास किया। अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के बाद परिजन खुल्दाबाद स्थित गुरुद्वारा पहुंचे जहां गुरुचरणों में अरदास करके उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर दोनों बेटों के अतिरिक्त गुरु सिंह सभा के महामंत्री सरदार प्रीतम सिंह सहित सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार दिलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए तैयार रहते थे सरदार जोगिंदर सिंह

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान एवं इलाहाबाद होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह को व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हुई वर्चुअल शोक सभा में व्यापारियों ने उन्हें याद करने के साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा। शोकसभा में व्यापारियों ने कहा कि जोगिंदर सिंह व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनके निधन से प्रयागराज ही नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापार जगत को बड़ा झटका लगा है। 

वर्चुअल शोक सभा में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि जोगिंदर सिंह न केवल सिख समाज बल्कि सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते थे। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि  वह तमाम सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जूड़े रहें और सभी संस्थाओं को  आगे बढ़ने की  प्रेरणा देते रहें ।  प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि उनके निधन से सिख समाज एवं व्यापारियों को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी विदुप अग्रहरि ने कहा कि हम व्यापारियों ने अपने अभिभावक को खो दिया। वर्चुअल शोक सभा का संचालन सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने किया।  दो मिनट का मौन रख कर सरदार जोगिंदर सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन थोक अध्यक्ष अनिल दूबे, सुहेल अहमद, सरदार प्रीतम सिंह, दिनेश सिंह, राकेश राय, नरेश राय, प्रवीण मालवीय, अखिलेश सिंह, धनजंय सिंह, आनंद अग्रवाल, सरदार अमरजीत सिंह, अशोक सचदेव, संजय अग्रवाल, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें