फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे नहीं, शाम छह बजे ही बंद हो जाएगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। माघ मेले के दौरान क्राउड मैनेजमेंट को लेकर रेलवे और प्रशासनिक अफसरों की बैठक बुधवार को डीआरएम ऑफिस में हुई। बैठक में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों के साथ ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अफसर भी शामिल हुए। तय हुआ कि माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पहले जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में प्रवेश का रास्ता रात 12 बजे की बजाय शाम छह बजे ही बंद कर दिया जाए। इस दौरान जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में प्रवेश कब तक प्रतिबंधित रहेगा उसकी भी रूपरेखा तय हो गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीएम सिटी अशोक कनौजिया एवं एसपी सिटी ने मेले के प्रमुख स्नान पर्व में आने वाली भीड़ का संभावित आंकड़ा पेश किया। बताया कि मौनी अमावस्या पर्व पर कुंभ 2013 की तरह ही तकरीबन दो करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ आने की संभावना है। एडीआरएम ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के अंदर भी होल्डिंग एरिया बनना चाहिए। बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जंक्शन पर स्काउट और गाइड के भी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके पूर्व इलाहाबाद जंक्शन पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने भी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। जीएम ने जंक्शन के सिटी साइड में लाइन शाह बाबा एफओबी संख्या दो से बाहर निकलने के लिए निर्माणाधीन रैंप एवं वहां लगाए जा रहे एस्केलेटर को भी देखा। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीआरएम एनामुल हक, संतोष गुप्ता, नवीन दीक्षित, मनोज कुमार सिंह, पीके आजाद, होतम सिंह, एसके चौहान, एसके पराशर आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्नान पर्व पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद रहने का समय
प्रमुख स्नान पर्व की तारीख प्रवेश बंद रहने का समय
10 जनवरी पौष पूर्णिमा नौ जनवरी शाम छह बजे से 11 जनवरी रात 12 बजे तक
15 जनवरी मकर संक्रांति 14 जनवरी शाम छह बजे से 16 जनवरी रात 12 बजे तक
24 जनवरी मौनी अमावस्या 22 जनवरी शाम छह बजे से 25 जनवरी रात 12 बजे तक
30 जनवरी बसंत पंचमी 29 जनवरी शाम छह बजे से 31 जनवरी रात 12 बजे तक
09 फरवरी माघी पूर्णिमा आठ फरवरी शाम छह बजे से दस फरवरी रात 12 बजे तक
21 फरवरी महाशिवरात्रि 20 फरवरी शाम छह बजे से 22 फरवरी रात 12 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें